एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यात्रा से साधु-संतों ने भी जगाया मतदान को अलख

Hathras Updated Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं में अलख जगाने के लिए अब साधु-संत भी मैदान में कूद पड़े हैं। संतों की मतदाता जागरूकता यात्रा के हाथरस आगमन पर हिंदूवादी और अन्य लोगों ने नवग्रह मंदिर के निकट संतों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र भेंटकर जोशीला स्वागत किया। संत यात्रा जिस रास्ते से भी होकर निकली, संतों पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में संत वोट बढ़े, वोट पड़े, लोकतंत्र की रक्षार्थ वोट पड़े, गो रक्षा, राष्ट्र रक्षा और नारी सम्मान के लिए मतदान करें जैसे नारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। शहर भ्रमण के बाद संत यात्रा गोशाला पहुंची। वहां सभा हुई। यहां गोवर्धन महाराज और गो माता की पूजा-अर्चना हुई। संतों ने कहा कि जिस प्रकार सोमनाथ मंदिर का निर्माण संसद में विधेयक बनाकर किया गया था, ठीक उसी प्रकार अयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण कराया जाए। जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने वाले लोगों का पर्दाफाश होना चाहिए। भारत की आबादी में 80 प्रतिशत हिंदू मतदाता होने के बाद भी 40 प्रतिशत वोटर बनने की प्रक्रिया की खामी के कारण मतदान से वंचित रहते हैं। संतों ने गो रक्षा, राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, नारी सम्मान की रक्षा के लिए मतदाताओं से आह्वान किया। सभा को संत सत्य सदानंद महाराज, उपेंद्र, महंत महाराज नागाबाबा, धर्म गिरि नागा बाबा, महंत बालकदास, महंत भीमा गिरि महाराज, प्रदीप कृष्ण शास्त्री ने संबोधित किया। यात्रा में अभिषेक रंजन आर्य, रमेश चंद्र चौधरी, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, निष्कर्ष शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अनूप अग्रवाल, गोपाल कृष्ण शर्मा, पवन वशिष्ठ, मनोज द्विवेदी, डॉ. देवी शरण, सुनीता मिश्रा, रेनू दीक्षित, भूपेंद्र शर्मा, सुदर्शन शर्मा, मनोज शर्मा, किशोर वर्मा, पवन कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें