एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोर की दर्दनाक मौत

Hathras Updated Sat, 01 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिकंदराराऊ (हाथरस)। कस्बा पुरदिलगनर में शुक्रवार की शाम को आई तेज बारिश में कड़की बिजली से 15 वर्षीय किशोर सचिन कुमार पुत्र विजेंद्रपाल सिंह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद ही उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत से पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। बता दें कि कसबे के मोहल्ला पथवारी गेट निवासी विजेंद्र पाल का ईदगाह के पीछे एक बीघा खेत है। शाम करीब पांच बजे उनका 15 वर्षीय पुत्र सचिन खेत पर था। अक्सर शाम को यह अपने खेत पर जाया करता था। उसी समय आसमान में तेज बादल छा गए। झमाझम बारिश होने लगी। किशोर कुछ समझ पाता, उससे पहले आसमान में तेज बिजली कड़की और उसके ऊपर गिर पड़ी। सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कम से कम आधा दर्जन बार बिजली तेज गड़गड़ाहट के साथ कड़की, जिससे लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें