एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अभियान चलाकर कराई प्रचार सामग्री की सफाई

Hathras Updated Fri, 07 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सासनी। चुनाव आयोग ने बुधवार की देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चुनाव आचार संहिता के कायदे कानून का पाठ पढ़ाया। इसके बाद अधिकारियों ने सड़क के किनारे, चौराहे, पार्क एवं गली-मोहल्लों की दीवारों पर राजनीतिक दलों के प्रचार-प्रसार में लगे होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटवाए। दीवारों पर लिखी प्रचार सामग्री को काली स्याही से पुतवाया। पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने एसडीएम ब्रज किशोर दुबे के निर्देशन में कोतवाली चौराहे, बस स्टैंड, शहीद पार्क, नानऊ रोड, विजयगढ रोड, किला तिराहा, हाइवे पर गंदा नाला मोड़, जहां भी होर्डिंग, पोस्टर और बैनर किसी भी राजनीतिक दल का दिखाई दिया हटवाकर सफाई कराई। इसके बाद कस्बा के आसपास के इलाके में रेलवे स्टेशन, गौहाना चौक, हनुमान चौकी पर भी छापेमारी कर प्रचार सामग्री को हटवाया। हालांकि इस दौरान नेताओं के फोने की घंटियां भी बजती रहीं। अधिकारियों ने किसी नेता या पार्टी को खास तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें