एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चौपाल के लिए 1,163 बूथों पर पर्यवेक्षक तैनात

Hathras Updated Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने 09 मार्च को पोलिंग बूथों पर मतदाता चौपाल के आयोजन और पर्यवेक्षण के लिए समय से जरूरी व्ययवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जिले की तीनों विधानसभाओं के कुल 1,163 पोलिंग बूथों पर लगने वाली चौपाल के निरीक्षण के लिए जिला, तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो चौपाल के आयोजन और पोलिंग बूथ पर मौजूद व्यवस्थाओं के संबंध में 19 बिंदुओं की चेक लिस्ट के अनुसार स्थिति देखकर डीएम को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। मतदाता चौपाल का आयोजन 09 मार्च रविवार को प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस में डीएम ने जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक करके 9 मार्च रविवार को पोलिंग बूथ पर मतदाता चौपाल के पर्यवेक्षण के लिए तैनात अधिकारी सुबह पोलिंग बूथ पर पहुंचकर चेक लिस्ट के अनुसार स्थिति का ब्योरा दर्ज करें। सभी बूथ पर मतदाता सूची चस्पा की जाएगी और बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर डिस्प्ले किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि मतदाता चौपाल के आयोजन और पर्यवेक्षण के काम में कतई लापरवाही या कोताही नहीं बरती जाए, अन्यथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने विभिन्न व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारियों से संबंधित कार्यकलापों की प्रगति के बारे में पूछताछ की और कहा कि वे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट को नियमित रूप से देखकर महत्वपूर्ण जानकारियों और दिशा-निर्देशों के बारे में अपडेट रहें। उन्होंने विभागों द्वारा अभी तक अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्योरा एनआईसी को उपलब्ध न कराने की जानकारी पर कड़ी नाराजगी जताई।
एडीएम उदयीराम ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को मतदाता चौपाल के आयोजन के संबंध में दी जाने वाली रिपोर्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिले के विधानसभा क्षेत्र हाथरस में कुल 395, सादाबाद में 388, सिकंदराराऊ में 380 पोलिंग बूथों पर मतदाता चौपाल के आयोजन के पर्यवेक्षण के लिए जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की। इस मौके पर मुख्य रूप से सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, सतीश पाल, बृजकिशोर दुबे, डीडीओ आरसी सक्सेना, परियोजना निदेशक उग्रसेन पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप भार्गव सहित जिला, तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें