एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नागरिक शास्त्र, उर्दू एवं कृषि पशुपालन की हुई परीक्षा

Hathras Updated Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में शनिवार को सुबह की पाली में नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। वहीं शाम को उर्दू एवं कृषि पशु पालन और चिकित्सा विज्ञान की परीक्षा हुई। इन परीक्षाओं में शिक्षा विभाग के सचल दलों ने छापेमारी तो की लेकिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। सुबह की पाली में हुई नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 2943 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2714 ने परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा में 229 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में उर्दू की परीक्षा हुई, जिसमें 202 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस परीक्षा में 181 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। कृषि एवं पशुपालन और चिकित्सा विज्ञान की परीक्षा में 174 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इसमें तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 171 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें