एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

थाने के पीछे स्वर्णकार से लाखों की लूट

Hathras Updated Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सादाबाद। बदमाशों में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है। इसकी बानगी गुरुवार को देखने को मिली। थाने के पीछे भरी आबादी के बीच स्वर्णकार पिता-पुत्र से बाइक सवार बदमाश जेवरात और नकदी से भरा थैला लूट ले गए। लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश की तो उन्होंने तमंचा दिखाकर उन्हें डरा दिया। सरेशाम हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद स्वर्णकार समाज के लोगों में आक्रोश है। कस्बे की त्यागी कॉलोनी निवासी स्वर्णकार राकेश पुत्र हजारीलाल अपने पुत्र अजय वर्मा के साथ गुरुवार की शाम करीब 7 बजे निंरजन बाजार स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान को बंद कर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही पिता-पुत्र अपने घर से कुछ पहले वासुदेव स्कूल के पास प्रोफेसर कॉलोनी में पहुंचे, वैसे ही वहां पहले से ही घात लगाकर खड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने राकेश के हाथ में लगे थैले पर झपट्टा मार दिया। बदमाश उनसे बैग लेकर भाग निकले। थैले को लेकर भागते बदमाशों को स्थानीय कई लोगों ने पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाश तमंचे को लहराते हुए भागने में सफल रहे। थैले में करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 14 हजार रुपये की नकदी थी। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस ने भी कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पुलिस भी खाली हाथ लौट आई। इधर, घटना की जानकारी होने पर थाने पर काफी स्वर्णकारों की भीड़ जमा हो गई। थाने पर पीड़ित के साथ पहुंचे लोगों ने थानाध्यक्ष को बताया कि बाइक को चला रहा बदमाश हैलमेट पहने हुआ था और उसके पीछे बैठे बदमाश के सिर पर सफेद अंगोछा बंधा हुआ था। राकेश ने बताया कि पीछे बैठे बदमाश ने ही उससे थैला छीना। लोगों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि सूचना के बाद भी काफी देर तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि सूचना के समय वह क्षेत्र में थे, और थाने को फोर्स चुनावी ड्यूटी में गया है, वह सिर्फ दो सिपाही और दो दरोगा से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें