सासनी। थाना हाथरस जक्ंशन क्षेत्र की सीमा में ग्राम टौड़ एवं सलेमपुर के मध्य पैदल आ रही एक महिला शिक्षा मित्र ब्रजवाला को तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने धकिया कर गिरा दिया और उससे सोने के कुंडल और 500 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना से परिजन एवं पुलिस को भी अवगत कराया।
टौंड़ निवासी ब्रजवाला गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर सेवारत है। वर्तमान में सहायक अध्यापक के लिए उसका चयन हो चुका है। परीक्षा भी पूर्ण हो चुकी है। प्रयोगात्मक परीक्षा शेष है। शनिवार को वह ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रेक्टिकल देने के लिए करीब 11 बजे गांव टौंड़ से पैदल ही सलेमपुर को आ रही थी। इस दौरान रास्ते में आरपीएस पब्लिक स्कूल के निकट अकेला देख राजदूत बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीेछे से उसे धक्का मारकर गिरा दिया उसके चोट भी आई हैं। सासनी आने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी कई। महिला का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।