एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आज से खुलेंगे कॉलेज, लेकिन नहीं मिलेंगे प्रवेश फॉर्म

Hathras Updated Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की लापरवाही फिर सामने आने लगी है। कॉलेजों में प्रवेश नियमावली न पहुंच पाने के कारण अब प्रवेश प्रक्रिया भी लेट होने के कगार पर है। शिक्षा सत्र के पहले दिन कॉलेज तो खुलेंगे, लेकिन शहर के किसी भी एडेड कॉलेज में प्रवेश फार्मों का वितरण नहीं किया जाएगा। इन कॉलेजों में तीन से चार दिन बाद ही प्रवेश फॉर्म वितरण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीआर अंबेडकर विवि द्वारा सभी कॉलेजों को प्रवेश फॉर्म छपवाने के लिए प्रवेश नियमावली भेजी जाती है, लेकिन इस बार प्रवेश नियमावली न तो कॉलेजों को भेजी गई है और न ही विवि वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इसके चलते कॉलेज वाले समय से प्रवेश फॉर्म नहीं छपवा सके। प्रवेश नियमावली न पहुंचने के कारण अब कॉलेजों के प्रवेश फॉर्म (प्रोस्पेक्टस) भी पुरानी नियमावली के आधार पर लेट छपने को डाले गए। लिहाजा, अब प्रोस्पेक्टस छपने में एक दो दिन और लगेंगे, इसलिए शहर के तीनों वित्तपोषित कॉलेजों में 1 जुलाई से प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू नहीं हो पाएगा। पीसी बागला डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एके बंसल के मुताबिक कॉलेज में 5 जुलाई से ही प्रवेश फॉर्मों का वितरण शुरू होगा। इसी तरह मिली जानकारी के अनुसार आरडी डिग्री कॉलेज और सरस्वती डिग्री कॉलेज में भी 5 जुलाई से ही प्रवेश फार्मों का वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें