एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फेसबुक पर मैसेज से तनाव, पुलिस ने की छानबीन

Hathras Updated Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिकंदराराऊ (हाथरस)। फेस बुक पर धार्मिक ग्रंथ के बारे में अपलोड किए गए मैसेज से नगर में एक बार फिर तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस मामले की तह में जाने के लिए सर्विलांस का सहारा ले रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह नगर के कुछ लोगों ने फेस बुक पर एक मैसेज पढ़ा कि आया कि अमुक जगह नाले के पास धर्मग्रंथ पड़े मिले हैं। जब लोगों ने यह मैसेज पढ़ा तो पहले आपस में चर्चाएं शुरू हो गईं। उसके बाद संबंधित समुदाय के लोगों में गुस्सा पनपने लगा। इससे पहले कुछ दिन पूर्व भी फेसबुक पर एक धर्म गुरु के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसे लेकर तगड़ा बवाल होते-होते बाल बाल बचा था। इस संदर्भ में एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि इसकी जांच कराई गई है, जिसमें पता चला है कि एक युवक के मोबाइल पर यह मैसेज आया और उसने शेयर का ऑप्शन दबा दिया, जिससे यह मैसेज चारों तरफ फैल गया। जिस युवक के मोबाइल से यह मैसेज फैला है, उससे बात की जा रही है, लेकिन मामले को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यह अपराध साइबर क्राइम की श्रेणी में आता है। सर्विलांस की मदद से यह पता करने की कोशिश की जा रही है आखिर इस मैसेज को फैलाने का मकसद क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें