हाथरस। खाकी दागदार होती जा रही है। सासनी के एक गांव की एक विवाहिता ने वहां कोतवाली में तैनात एक दरोगा और दो सिपाहियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है।
एसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में इस महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपने देवर, जेठ और परिवार से अलग रहती है। उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है। 31 अगस्त को रात 11 बजे वह अपने घर के अंदर चारपाई पर बच्चों के साथ सो रही थी। तभी थाना सासनी कोतवाली के दरोगा और दो सिपाही आए और मेरे घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए और परिवार के लोगों के बारे में पूछने लगे। इसी बीच दरोगा ने मुझे उठा लिया और अश्लील हरकतें कीं और साथ आए दो सिपाहियों ने मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मुझे लात-घूसों से मारापीटा। कपड़े फाड़ दिए। मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर दरोगा और सिपाही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे मंगलसूत्र और मोबाइल को लेेकर भाग गए। दीपिका तिवारी, एसपी इस तरह की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। वैसे वहां पुलिस दबिश में गई थी।