एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चार चालक-परिचालक बर्खास्त

Hathras Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। करबाचौथ पर्व और दिवाली प्रोत्साहन योजना में बसों का संचालन न करने वाले हाथरस डिपो के चार चालक परिचालकों पर गाज गिर गई है। इन चारों को एआरएम ने बर्खास्त कर दिया है। इस कार्रवाई से बिना किसी सूचना के अवकाश पर चल रहे अन्य चालक परिचालकों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करबाचौथ के बाद परिवहन निगम ने दिवाली प्रोत्साहन योजना को लागू किया था। इस योजना में निगम के प्रबंध निदेशक ने निर्देश जारी किए थे कि इस अवधि में किसी भी चालक परिचालक को अवकाश नहीं मिलेगा। सभी को नियमित रूप से ड्यूटी करनी होगी। लेकिन इन निर्देशों के बाद भी हाथरस डिपो के कई चालक परिचालकों ने मनमानी की। न तो इन चालक परिचालकों ने प्रोत्साहन अवधि के दौरान बसों का संचालन किया और न ही करबाचौथ पर। यह बिना किसी सूचना के ही ड्यूटी से गायब रहे। इससे डिपो को काफी राजस्व घाटा भी हुआ। इसलिए अब डिपो प्रशासन ने इन चालक परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सोमवार को एआरएम चक्कर सिंह ने कार्रवाई करते हुए डिपो के तीन चालक और एक परिचालक को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में कई और चालक परिचालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें