एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कंछल पर जानलेवा हमले से गुस्सा

Hathras Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ लखनऊ में जानलेवा हमला किया जाने से स्थानीय व्यापारियों ने 11 दिसंबर को बंद का आह्वान किया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मदनमोहन अपना वाले, जिलाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल, नगर महामंत्री मोहन लाल अग्रवाल ने लोहट बाजार में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कंछल लखनऊ में अवैध कब्जे का विरोध कर रहे थे। तभी कब्जाधारियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे प्रदेश भर के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इसी गुंडागर्दी के विरोध में 11 दिसंबर को हाथरस शहर के अलावा सासनी, सादाबाद, सिकंदराराऊ, हसायन, मुरसान, बिसावर, हाथरस जंक्शन, कचौरा, सहपऊ, मानिकपुर, पुरदिलनगर में व्यापारी अपनी दुकानें बंद रख आंदोलन करेंगे। बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारी नेता दुकानदारों से जनसंपर्क भी करेंगे। व्यापारी आज यानि मंगलवार को शाम 6 बजे गांधी चौक स्थित अपना वालों की धर्मशाला से शहर के विभिन्न बाजारों में होकर मशाल जुलूस निकालेंगे। व्यापारियों ने कहा कि जब तक प्रांतीय नेता पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। आंदोलन जारी रहेगा। वार्ता के समय व्यापारी नेता अरुण माहेश्वरी, हरिमोहन शर्मा गुरुजी, अनिल वार्ष्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय, अशोक कुमार, नन्नूमल गुप्ता, गिर्राज किशोर गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, महेश चंद्र वर्मा, गंगाशरण वार्ष्णेय, शिवशंकर साइकिल वाले आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें