हाथरस। हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर के निकट एक छात्र को मोबाइल पर ईयर फोन लगाकर रेलवे क्रॉसिंग पार करना महंगा पड़ गया। गाने सुनते समय ईयरफोन की वजह से ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। परिणामस्वरूप ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। छात्र की मौत से गांव और कॉलेज में कोहराम मच गया। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव फरौली निवासी 17 वर्षीय अजय पुत्र नन्नूमल गांव दरियापुर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। रोज की तरह श्ुाक्रवार की सुबह वह कॉलेज जा रहा था। बताते हैं कि अजय मोबाइल में ईयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए जा रहा था। गांव दरियापुर रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। परिणामस्वरूप कटिहार एक्सप्रेस की ट्रेन मेें आकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गांव के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्र की मौत से गांव फरौली और कॉलेज में कोहराम मच गया।