एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Hathras Updated Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने तमंचा बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को एटा रोड स्थित ग्राम भिषी मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री से पुलिस ने चार 315 बोर के तमंचे तथा चार अधूरे बने तमंचे बरामद किए हैं। इसके अलावा तमंचा बनाने के उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम में तमंचे बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इन तमंचों को कई राज्यों में सप्लाई किया जाता है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने तमंचे बना रहा बाबू लाल पुत्र पन्ना लाल को दबोच लिया जबकि अन्य लोग मौके से भाग जाने मे सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के बाद कई खुलासे किए। पुलिस ने मौके से चार तमंचे 315 बोर तथा तमंचे टेस्ट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले कारतूस बरामद किए हैं। गौरतलब है कि अक्सर इस ग्राम में तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है, लेकिन यहां तमंचों का बनने का काम बदस्तूर जारी है। छह माह पूर्व यहां पकड़ी गई फैक्ट्री का संचालक अंतरराज्यीय तमंचा सप्लाई करने वाला निकला था। बाबूलाल को विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें