हाथरस (ब्यूरो)। गाय चोरी के मामले में तहरीर देने के चार दिन बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आक्रोशित हिंदूवादी संगठन सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचे और इस मामले का खुलासा करने की मांग की।
चार अक्तूबर की रात में बदमाश मोहल्ला रमनपुर भूरा नगला मार्ग निवासी मनोहर सिंह, भगवान सिंह, सत्यवीर सिंह के घर के बाहर बंधी गायों को तमंचे के बल पर खोल ले गए थे। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई थी। सोमवार को जब गाय मालिक थाने में रिपोर्ट की नकल लेने के लिए गए तो पुलिस ने कोई नकल नहीं दी। इस बात की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को हुई तो वो बड़ी संख्या में मोहल्ला रमनपुर के लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी ने इनको उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर संयोजक बजरंग दल अभिषेक रंजन आर्य, विहिप जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, अनूप वार्ष्णेय, अवधेश पाठक, भगवान सिंह, मनोहर सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, रूप किशोर वर्मा, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, अमित कुलश्रेष्ठ, गौरव अग्रवाल एडवोकेट, संजीव उपाध्याय, मनोज पहलवान थे।