एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे सराफा कारोबारी नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। सराफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को 11 सराफा कारोबारी को माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बिठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि मंगलवार को केंद्र सरकार के काले कानून के खिलाफ सराफा व स्वर्णकार कारोबारी शहर के प्रमुख बाजारों में जुलूस निकाल कर चक्का जाम करेंगे और दोपहर एक बजे रेल रोक कर प्रदर्शन किया जाएगा। सराफा कारोबार 27वें दिन भी बंद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुरेश चंद्र मारवाडी, मुकेश चंद्र, भूपेंद्र वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, पवन अग्रवाल, रामजी लाल, महेश चंद्र कौशिक, गिरीश अग्रवाल, कन्हैया लाल, किशन शर्मा, विनोद अजनबी, यादराम वर्मा भूख हड़ताल पर बैठे। बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनोज सोनी भी धरनास्थल पर पहुंचे और सराफा कारोबारियों से बातचीत की। कारोबारियों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। धरने में मोहनलाल अग्रवाल, विनोद वार्ष्णेय, राकेश बुटिया, राजेश अग्रवाल, रविंद्र लहरा वाले, अतुल गर्ग, दीपेश अग्रवाल, अमलेश बंसल, राकेश संटू, नवल किशोर, रमेश चंद्र वार्ष्णेय, राजकुमार आदि शामिल थे। 
 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें