भंसाली का पुतला दहन करते लाेग।
- फोटो : amar ujala
फिल्म पद्मावती के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले भाजपा सांसद राजेश दिवाकर और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के तत्वावधान में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया गया। सैकड़ों क्षत्रियों ने बस स्टैंड पर पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान विधायक ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर में महारानी पद्मावती के चरित्र को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। भंसाली के इस कृत्य से क्षत्रियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में फिल्म को किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि किसी संप्रदाय के इतिहास को कलंकित करना उचित नहीं है।
जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि फिल्म बनाने से पहले भंसाली को क्षत्रियों से परामर्श लेना चाहिए था। पुतला दहन और नारेबाजी के दौरान जीटी रोड पर काफी देर तक जाम लग गया। इस मौके पर हरीश सिसौदिया, टर्मेश सिंह एडवोकेट, देवेश सिसौदिया, जितेंद्र चौहान, मुनीपाल सिंह, मुकेश चौहान, दीपक जादौन, विनोद चौहान, अतुल चौहान, बलवीर सिंह, रंजीत पौरूष, विवेकशील राघव, धर्मेंद्र सिसौदिया, राकेश सेंगर, प्रवीन जादौन, दिनेश जादौन, निर्मलदास वाल्मीकि, रामेश्वर प्रसाद, विपिन वार्ष्णेय, ग्रीश मोहन गुप्ता, डॉबी वार्ष्णेय आदि थे।