ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 10 May 2016 01:08 AM IST
नौकरी में स्थाई किए जाने की मांग को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सोमवार को बक्शा विकास खंड के नौपेड़वा बाजार के पास हाईवे जाम कर दिया और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का पुतला फूंका।
राणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा। मौके पर पहुंचे एसओ बक्शा ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। सड़क जाम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के उस बयान पर फूटा जिसमें उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थाई नहीं किया जा
सकता है। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए। तीन हजार कमाई है, कमर तोड़ महंगाई है जैसे नारे लगाकर अपनी पीड़ा का भी व्यक्त की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह बच्चों का स्वास्थ्य और पोषण के साथ साथ शिक्षा की बुनियाद तैयार करती हैं बावजूद इसके उनकी उपेक्षा की जा रही
है। संगठन की ब्लाक अध्यक्ष सुनीता यादव के नेतृत्व में कार्यकर्तांओं ने प्रधान मंत्री को संबोधित पत्रक बाल विकास परियोजना अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर उर्मिला गौतम, इंदू मौर्या,अंजना चौहान, मीरा सिंह, सविता यादव, शकुंतला, संगीता गौतम, रेखा यादव, इंद्रावती पाल, बिंदू सरोज, नीरज भारती, चंद्रलेखा, आशा यादव, विद्या आदि थीं।