मछलीशहर से जंघई फीडर को सप्लाई देने वाले फ ीडर की ओसीबी फुंक जाने से 33 हजार केवीए फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। रविवार की भोर में आपूर्ति बाधित हुई तो शाम तक ठप रही। जिससे जंघई विद्युत केंद्र की लाइन को ब्रेक डाउन में डाल दिया गया है। ओसीबी फुंकने से जंघई के 72 गांवों की बिजली दिन भर गुल रही। देर शाम तक इंजीनियर फ ीडर बनाने में लगे रहे।
ऐसी स्थिति एक माह के अंदर दूसरी बार आई है।जंघई विद्युत उपकेंद्र को मछलीशहर सब स्टेशन से आपूर्ति की जाती है। रविवार को भोर में अचानक मछलीशहर के फ ीडर की ओबीसी फुंक गई। जिससे चलते जंघई की सप्लाई बंद हो गयी। ओसीबी में आई खराबी के कारण फीडर से मीरगंज क्षेत्र के 72 गांवों की सप्लाई बाधित रही।
देर शाम तक सेमरी, असवा, गोपालपुर, करौर, मुडाव, महेन्द्ररू, गरियाव, मोलनापुर, बभनियांव, चौकीकला, गोधना, चितांव, भटेवरा, लासा, कठार, अदारी, बरावा, रामगढ़, सेमरहो, बसहटा, बसढुआ, तुलापुर, बेलासिंन, माधोपुर इमिलिया, रामपुर खुर्द, देवापुर, सरायदेवा, सवैया, अगहुआ, किसुनदासपुर, चकिया, चौधरीपुर, दिनापुर, किसाननगर, भटहर, मीरपुर, उमरी, मेदपुर, बनकट, करियांव, जरौना, मीरगंज, काटी, कसेरवा, बसेरवा, अलापुर, अमाई, हवेली, कमासिन गांवो की सप्लाई बाधित रही।
ओसीबी में आई खराबी को ठीक करने में विभाग के जेई और कर्मचारी लगे रहे। देर रात तक सप्लाई चालू होने की संभावना जताई जा रहा है। जेई राकेश दुबे का कहना है कि मछलीशहर फ ीडर के ओबीसी के ब्रेकर में खराबी की वजह से 33 हजार उपकेंद्र की लाईन ब्रेक डाउन में डाल दिया गया है। जैसे ही सप्लाई मिलती है तुरंत गांवों को सप्लाई दी जाएगी