छिबरामऊ (कन्नौज)। डायट परिसर में सर्व शिक्षा अभियान के तहत आयोजित नि:शुल्क उपकरण वितरण शिविर में पूर्व में चिह्नित किए गए 107 बच्चों को विधायक अरविंद सिंह यादव ने उपकरण वितरित किए।
विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि विकलांगता बच्चों का दोष नहीं। हम सभी का दायित्व है उनकी उचित देखभाल करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे अपने स्तर से क्षेत्र के गांव के विकलांग बच्चों की सूची तैयार कर लें ताकि सभी बच्चों को उपकरण मिल सकें। वे अपने स्तर से 5 सौ ट्राई साइकिलों की व्यवस्था कर देंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीशकुमार यादव ने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए चलाई जा रही मीना मंच की जानकारी दी। जनपद में विकलांग बच्चों के लिए दो स्थानों कन्नौज व छिबरामऊ में आवासीय प्रशिक्षण चलाए जा रहे हैं जिसमें 60 बच्चे पंजीकृत हैं। विकलांग बच्चे जो पढ़ने नहीं जा रहे उनका नामांकन कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक व डायट प्राचार्य सीएल चौरसिया ने कहा कि विकलांग बच्चों की देखभाल की ज्यादा आवश्यकता होती है।
इससे पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने शिविर में मौजूद विकलांग बच्चों को ट्राई साईकिल भेंट कर उनसे शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। इस दौरान 42 बच्चों को ट्राई साइकिल, 16 बच्चों को व्हील चेयर, 28 बच्चों को बैसाखी, 12 बच्चों को कैलीपर, 5 बच्चों को स्लेट तथा 4 बच्चों को छड़ी प्रदान की।
शिक्षक नेता सुरेशचंद्र शास्त्री के संचालन में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता एपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार दुबे, जिला समन्वयक राजेश वर्मा, मनोज पांडेय, वरिष्ठ समन्वयक आशीष राजपूत, धर्मेंद्र सिंह बैस, मलखान सिंह, शैलेष मिश्रा, संजय वर्मा, ब्रजेश वर्माष अनूप मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, शशिकांत शुक्ला, रमाशंकर यादव, योगेश यादव, पियूष बाजपेई, अक्षत शुक्ला, संजय, हरीप्रकाश, दीप्ती, श्वेता, सपा नेता राजू चौहान, अच्छे खां, अशोक चौहान, रामप्रकाश शाक्य, मोनू चौहान आदि तमाम लोग मौजूद रहे।