एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्यार भर संसार हमारे भारत में...

kannauj, uttar pradesh, india Updated Thu, 31 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
कवि प्रकाश त्रिपाठी राघव को सम्मानित करते एसडीएम व संस्था के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

नगर के मोहल्ला बनवारी नगर में पुनीत मेमोरियल जन कल्याण समिति की ओर से कवि गिरजाकिशोर मयंक जी की पुण्य स्मृति में पुनीत काव्य संध्या का आयोजन किया गया। काव्य संध्या में उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झांसी से पधारे ओज कवि प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी राघव जी को संस्था के अध्यक्ष प्रदीप मोहन पांडे, रीतू व सचिव विनोद सिंह चौहान ने शॉल उढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोजक सत्य बहादुर चतुर्वेदी और डायट प्रवक्ता डा. सुनील कुमार चतुर्वेदी ने एसडीएम को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कौशल किशोर चतुर्वेदी की अध्यक्षता और वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात के संचालन में हुई पुनीत काव्य संध्या में बाल कवि प्रभाष मिश्र, प्रियभाष ने देशभक्ति से प्रेरित कूटि कूटि के देश भक्ति भरी यहां चहुं दिशी जय -जयकार हमारे भारत में ,प्यार भरा संसार हमारे भारत में ..खुशियों की भरमार हमारे भारत में कविता पढ़ी। कवि अवधेश पाठक ने मयंक जी को याद करते हुए हो मयंक जी अंबर में हो धरती पर तम में हुए प्रकाशित इस पुनीत की धरती पर।

कौशल कुमार सिंह ने जहां देश की जनता बड़े गर्व से कहती है हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा बहती है। राधेश्याम दुबे अधीर ने मेरे नयनों में नीर नही है, तालू से तलवे तक तड़पन यह मत समझो पीर नही है। इसके अलावा कवि धर्मेन्द्र अवस्थी नादान, दीपमाला शाक्य, रामप्रकाश शाक्य बेफिकर, कन्नौज की नमिता द्विवेदी नयन, कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, पंकज ,अनुराग तिवारी, रामप्रकाश, मदन वर्मा फलक, मनोज कुमार सिंह राठौर,विशाल मिश्रा,डा.उपेन्द्र दत्त चतुर्वेदी निर्गंध,मनोहर सिंह चौहान,डा.श्याम दुबे,बीएस त्रिपाठी,हेतराम शाक्य व अभिषेक मिश्र निशब्द ने भी रचनाएं प्रस्तुत कर वाह वाही लूटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें