एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फुटबाल से जलेगा बल्ब

Kanpur Updated Wed, 13 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कानपुर। आईआईटी कानपुर के टेक फेस्ट ‘टेककृति 2013’ इंटरनेशनल प्रोग्राम के लिए जाना जाएगा। 14-17 मार्च तक चलने वाले इस फेस्ट में जापान, अमेरिका, नेपाल, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के स्टूडेंट्स की टीमें हिस्सा लेंगी। बताया गया कि इस बार अमेरिका की टीम एक ऐसी फुटबाल लेकर आ रही है, जो कि खेलने पर चार्ज होगी। चार्ज होने के बाद फुटबाल से बल्ब जलाया जा सकेगा। रोबो का मुकाबला भी जबरदस्त होने वाला है। एक ऐसा रोबो आ रहा है, जो टूटकर फिर जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘टेककृति’ का ‘रूबिक क्यूब पजल (कलर मैच)’ कंप्टीशन आकर्षक होगा। यह कंप्टीशन गिनीज बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए आयोजित किया गया है। 17 मार्च को आईआईटी कैंपस के आडिटोरियम ग्राउंड पर करीब 2500 स्टूडेंट एकत्रित होंगे। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ‘रूबिक क्यूब पजल’ कंप्टीशन में हिस्सा लेकर गिनीज बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने का दावा करेंगे। टेक फेस्ट के हेड अभिमन्यु राठौर ने बताया कि फेस्ट में कुल 28 लाख रुपये के प्राइज दिए जाने हैं। इसमें 16 लाख रुपये कैश प्राइज हैं। बिजनेस प्लान कंप्टीशन में बेस्ट परफारमेंस देने वाली स्टूडेंट टीम को 2.50 लाख रुपये कैश प्राइज दिया जाना है। कबाड़ से जुगाड़ तकनीक का इंटर आईआईटी कंप्टीशन रखा गया है। इसमें सभी आईआईटी के स्टूडेंट हिस्सा लेंगे और खराब सामान से अच्छी तकनीक बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। अंतरिक्ष में 500 घंटा समय बीताने वाले नासा के अंतरिक्ष यात्री माइकल फारमन भी आएंगे। चीन में शंघाई टॉवर का निर्माण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आर्किटेक्ट मार्शल स्ट्राबला को बुलाया गया है। टेक फेस्ट में रोबो एक्जिविशन लगाया जाएगा। हवा में प्लेन भी उड़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें