एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संसद से सड़क तक लड़ाई जारी रहेगी

Kanpur Updated Fri, 07 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कानपुर। कोयला घोटाले को लेकर गुरुवार को भाजपा के धरने में संकल्प लिया गया कि घोटालों के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक स्विस बैंक में जमा पैसा रिजर्व बैंक में नहीं आ जाता। वक्ताओं ने कहा कि अब कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के जेल जाने की बारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया ने कहा कि कांग्रेस की सीबीआई भले ही काम न करे लेकिन पार्टी के सत्ता में आने पर भाजपा की सीबीआई काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों के लिए यह अच्छा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े चौहारे पर धरना स्थल पर बैनर लगे थे जिनपर लिखा था कि ‘कोयले के तीन दलाल, सोनिया, मनमोहन, श्रीप्रकाश जायसवाल’। यहां सोमैया ने कोयला घोटाले का पूरा ब्योरा पेश किया और कहा कि कानपुर के सांसद श्रीप्रकाश इसमें सीधे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का खून बेकार नहीं जाएगा, कोयला मंत्री को बहुत जल्दी इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी। धरने में अन्य वक्ताओं ने कहा कि घोटालों की वजह से जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। अगर यह पैसा जनहित पर खर्च होता तो बहुत सी दिक्कतें खत्म हो जातीं। धरने की अध्यक्षता जिला संयोजक सुरेंद्र मैथानी और संचालन बंधु वाजपेयी ने किया। इस मौके पर रवींद्र पाटनी, श्याम बिहारी मिश्र, बाबूराम शुक्ल, विधायक सतीश महाना और रघुनंदन भदौरिया, बीडी राय, दिवाकर मिश्र, विजय सेंगर, राकेश तिवारी, श्रीकृष्ण भूपेंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें