एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उद्योगों में समन्वय को बनीं कमेटियां

अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 10 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
मर्चेंट चैंबर में सेल टैक्स बार एसोसिएशन के लिए मतदान करते मतदाता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

Next Article

कानपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का भारी उद्योगों एवं सरकार व प्रशासन के बीच समन्वय कराने के लिए प्रदेश में एमएसएमई समन्वय समिति का गठन किया गया है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रदेश को छह जोनों में बांटा गया है। इनमें कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, इलाहाबाद, मुरादाबाद और आगरा शामिल हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर एमएसएमई राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने इन समितियों के चेयरमैन और सदस्यों के नाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी पांडेय बने सेल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
कानपुर। सेल टैक्स बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष एडवोकेट एमपी पांडेय को चुना गया  है। सोमवार को  हुए चुनाव में इन्होंने अपने  प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट आरके तिवारी को 53 मतों से  हरा दिया। मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के सभागार में सोमवार को सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का 2016-17 के लिए चुनाव हुआ। सिर्फ अध्यक्ष पद पर ही मुकाबला था। अन्य पदों के लिए प्रत्याशी पहले से ही निर्विरोध थे। प्रदीप रायजादा को चुनाव आयुक्त बनाया गया था। सुबह 10 से 3.30 बजे तक वोटिंग हुई। कुल 438 सदस्यों में से 347 ने वोट डाले। इनमें से अध्यक्ष पर विजयी रहे एमपी पांडेय को 199 और प्रतिद्वंद्वी आरके तिवारी को 146 वोट मिले। इस दौरान सीए दीपचंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष मो. अखलाख, महामंत्री देवेंद्र पांडेय, विमल कटियार, दीपक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।  
ये निर्विरोध चुने गए
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संतोष श्रीवास्तव, मंत्री प्रशासन विनय अवस्थी, वित्त सचिव रामसजीवन साहू, सांस्कृतिक सचिव अरविंद शुक्ल, खेल सचिव शैलेंद्र कुमार, लाइब्रेरी सचिव बृजमोहन गुप्ता, ऑडिटर प्रमोद सक्सेना।
विज्ञापन

ये कार्यकारिणी सदस्य  ः आलोक तिवारी, देवेंद्र डंग, दिनेश कटियार, दिनेश चंद्र शुक्ल, गणेश चौरसिया, मनोज सिंह, प्रमोद तिवारी, रामकरण यादव, संजीव गुप्ता, सुनील पाल, जमीर अहमद

 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें