एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अंध विद्यालय में चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 लड़कियां और 1 लड़का गिरफ्तार

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Feb 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

Next Article

पुराने अंध विद्यालय में महीनों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ बांदा पुलिस ने किया है। सामाजिक संस्था व पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी। पुलिस ने मौके से छह लड़कियों और एक लड़की को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन युवतियां गैर जनपदों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद की सामाजिक संस्थान फ्रीडम फर्म ने सोमवार को दोपहर पुलिस लाइन और विकास भवन के नजदीक पुराने अंध विद्यालय (स्वराज कालोनी) में वेश्यावृत्ति की जानकारी एकत्र की। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह की अगुवाई में शाम को एनजीओ ने चकलाघर में संयुक्त रूप से छापेमारी की।

मौके से 20 से 25 वर्ष की छह युवतियों को पकड़ा गया। इनमें तीन युवतियां कानपुर, शंकरगढ़ और अतर्रा की बताई गईं। जो यहां वेश्यावृत्ति में लिप्त थीं। पुलिस के हत्थे एक युवक भी चढ़ा जो इन युवतियों का सहयोगी बताया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर डॉ.राकेश कुमार मिश्र व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवक व लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, चर्चा यह भी रही कि यहां वेश्यावृत्ति में शहर के संभ्रांत नागरिक भी पकड़े गए। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें