एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दुकानदारों के खेल में फंस गए किसान

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दुकानदारों के खेल में फंस गए किसान स्टॉक रजिस्टर मेन्टेन करने के चक्कर मे अपने लेबर और परिवार के लोगो का आधार प्रयोग कर सैकड़ो बोरी बेच दी खाद संवाद न्यूज़ एजेंसी कानपुर। जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की उपलब्धता के बाद भी संकट आ गया है। जिसकी जांच दुकानदारों के स्टॉक से की गई तो पता चला जिले के 20 किसानों ने अलग -अलग दुकानों से 150 से 300 बोरी तक यूरिया खाद की खरीदारी की है। जब कि जिले में 30हज़ार मैट्रिक टन खाद की उपलब्धता है। किसानों की सच्चाई पता करने के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम एफ आर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 20 किसानों की सच्चाई पता लगाने के लिए दुकानदारों की जांच कराई जिसमे जानकारी हुई कि दुकानदार ने दिनभर खाद बेची और शाम को स्टॉक रजिस्टर मेन्टेन के चक्कर मे अपने लेबर या गांव के किसी एक व्यक्ति के आधार कार्ड से सारी बोरियां चढ़ा दी गई। जब जांच हुई तो उन्ही किसानों के नाम सबसे ज्यादा खरीदारी में दिखने लगे । हालांकि इस मामले की जांच एडीएम वित्त को सौंपी गई है। जो जांच में सारी सच्चाई का पता चल पाएगा। किसानों की डिटेल शिवराजपुर ब्लॉक के एक किसान ने मनोज इंटरप्राइजेज से 121 बोरी, सरसौल के 6 किसानों ने परिहार खाद भंडार से 192, लक्ष्मी खाद भंडार से 122, द्विवेदी एंड संस से 138, भीतरगांव के 4 किसानों ने अन्नत ट्रेडर्स से अलग- अलग 130, 122, 118 बोरी, घाटमपुर के 3 किसानों ने भदौरिया खाद भंडार से 2 लोगों को 200, 220 बोरी, बोहार सहकारी समिति से 182 बोरी, कल्याणपुर ब्लॉक के 3 किसानों ने सहकारी समिति से 240, 360, 225 बोरी, बिल्हौर ब्लॉक के 3 किसानों में शंकर ट्रेडर्स से 371, 228 , न्यू कुर्मी किसान सेवा केंद्र से 130 यूरिया खाद की खरीदारी की गई है। .....….... खाद के रेट यूरिया- 266.50 डीएपी-1150 एन पी के-1080 से 1200 पोटास-950
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें