एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वायु प्रदूषण का अध्ययन करेगी आईआईटी की तकनीक

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एडिट माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। वायु प्रदूषण के विभिन्न मापदंडों का अध्ययन करने के लिए आई.आई.टी कानपुर ने मल्टीप्ल स्लिट नोजल-आधारित हाई वॉल्यूम पीएम2.5 इम्पैक्ट असेंबली तकनीक विकसित की है। इसी के साथ आई आई टी का स्टार्टअप कंपनी \\\\\\\"एयरशेड प्लानिंग प्रोफेशनल्स प्राइवेट लिमिटेड\\\\\\\" के साथ पांच साल का एमओयू साइन हुआ है। पिछले कुछ दशकों में वायु प्रदूषण एक प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दा अध्ययन के रूप में उभरा है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर तरुण गुप्ता द्वारा विकसित तकनीक में संवेदनशील आबादी में पीएम2.5 कणों की एकाग्रता और स्वास्थ्य प्रभावों के बीच संबंध दिखाया गया है। इससे पता चलेगा कि प्रदूषण स्वास्थ को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। समझौते को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया, जहां संस्थान और एयरशेड के बीच एमओयू साइन हुआ। समारोह के दौरान प्रो० एस० गणेश (उप निदेशक), प्रो० एआर हरीश (डीन, आरएंडडी), प्रो० अमिताभ बंद्योपाध्याय (प्रो-इन चार्ज, इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन), सिविल इंजीनियरिंग से प्रो० तरुण गुप्ता और एयरशेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह निदेशक उपस्थित थे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें