एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दरोगा जी! जबरदस्ती की तो दे दूंगी जान 

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

Next Article

दरोगा जी! मैं शादी नहीं करुंगी। अगर जबरदस्ती की गई तो ससुराल जाते ही अपनी जान दे दूंगी। यह किसी फिल्म का डायलॉग नहीं बल्कि एक दुल्हन का बयान है। दुल्हन ने शनिवार रात फेरों से ठीक पहले शादी से इंकार कर दिया। इसे लेकर दूल्हे पक्ष के लोगों ने हंगामा किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दुल्हन से शादी से इंकार की वजह पूछी। दुल्हन कोई जवाब देने की बजाय दरोगा जी से दो टूक कह दिया कि वह शादी नहीं करेगी। घर वालों ने दबाव बनाया तो ससुराल पहुंचते ही फांसी लगा लूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन की यह बात सुनते ही परिजन और पुलिस वाले पीछे हट गए। इसके बाद घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बारात फिर दुल्हन के लौट गई। नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम् निवासी रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की चौथे नंबर की बेटी की शादी पनकी के जेएसवी नगर के मोबाइल शॉप मालिक से तय हुई थी। शनिवार को बारात हंसपुरम् स्थित ऊषारानी गेस्ट हाउस पहुंची। लड़की पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद द्वारचार और जयमाल अदा हुई। दूल्हा-दुल्हन ने एक साथ खाना खाया और फिर फेरों की तैयारियां शुरू हो गई।

रात करीब 3 बजे दूल्हा-दुल्हन मंडप के नीचे पहुंचे। रस्म अदायगी के बाद फेरों की बारी आई तो अचानक दुल्हन खड़ी हो गई। दुल्हन ने बारातियों और जनातियों की मौजूदगी में फेरे लेने से इंकार किया तो सभी सन्न रह गए। रोडवेज कर्मी और उसके परिजनों ने इज्ज्त की दुहाई देकर बेटी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी भी सूरत में शादी को तैयार नहीं हुई। दूल्हा पक्ष के लोगों के उलहना देने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना कर दी। हंसपुरम् चौकी इंचार्ज संतोष यादव डायल 100 पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज के मुताबिक दुल्हन ने शादी से इंकार की वजह नहीं बताई है। वह किसी भी सूरत में शादी को राजी नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं, गेस्ट हाउस में दुल्हन के करीबी ने बताया कि वह अपनी पसंद की शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिवार वाले इस बात पर राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें