एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

11 साल से फरार डाकघर एजेंट गिरफ्तार, खातेदारों के हड़पे थे 4 लाख 70 हजार रुपये

क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 03 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
शातिर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

यूपी के हरदोई में डाकखाने में जमा करने के नाम पर खातेदारों के चार लाख 70 हजार रुपये हड़पने वाले एजेंट प्रशांत बाजपेई को पुलिस ने 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसका पता नहीं लग पाने पर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विशेन ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के बिरहना निवासी प्रशांत बाजपेई पुत्र गिरीश चंद्र बाजपेई पाली पोस्ट ऑफिस में एजेंट था। 2007 में ग्रामीणों ने उसे पोस्ट ऑफिस में जमा करने के लिए 4 लाख 70 हजार रुपये दिए थे। इसे लेकर वह फरार हो गया था। इस मामले में 2007 में डाकखाने के खाताधारकों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी खोजबीन के बाद भी प्रशांत का पता न चलने पर पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

स्वॉट टीम के प्रभारी आलोक कुमार सिंह को प्रशांत बाजपेई की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। स्वॉट टीम को सूचना मिली कि प्रशांत मंगलवार रात या बुधवार की सुबह पाली स्थित अपने घर आ सकता है। इसी आधार पर पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर निगाह रखनी शुरू की। हरदोई-फर्रुखाबाद मार्ग पर कन्हाई मोड़ के निकट बुधवार सुबह लगभग चार बजे उसे बाइक से पाली जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं, जिसमें एक आईफोन भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें