एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Kanpur: नौबस्ता में जमीन पर कब्जे के खेल में नपे दो दरोगा, एडीएम की रिपोर्ट के बाद डीसीपी साउथ ने किया सस्पेंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 29 May 2026 08:05 PM IST

सार

Kanpur News: जमीन कब्जाने के मामले में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने आवास विकास चौकी इंचार्ज शैलेंद्र राघव और नौबस्ता थाने में तैनात एसआई अंकित खटना को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बड़ौद टीआई निलंबित
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया में जमीन पर अवैध कब्जा कराने के मामले में दो दरोगाओं की भूमिका संदिग्ध मिलने पर बड़ी गाज गिरी है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने तत्काल प्रभाव से आवास विकास चौकी इंचार्ज शैलेंद्र राघव और नौबस्ता थाने में तैनात एसआई अंकित खटना को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन

सीओ निलंबित - फोटो : अमर उजाला

एडीएम की रिपोर्ट पर एसीपी ने की थी जांच

दरअसल, नौबस्ता मछरिया में जमीन पर कब्जे को लेकर लगातार शिकायतें प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने एक आंतरिक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें पुलिसकर्मियों की मिलीभगत और संदिग्ध भूमिका का जिक्र था। इस गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी साउथ ने जांच की जिम्मेदारी एसीपी घाटमपुर को सौंपी थी।

निलंबित - फोटो : अमर उजाला

चौकी इंचार्ज समेत दो पर गिरी गाज

जांच के दौरान आवास विकास चौकी इंचार्ज शैलेंद्र राघव और एसआई अंकित खटना के खिलाफ लगे आरोप शुरुआती तौर पर सही पाए गए और उनकी कार्यप्रणाली पूरी तरह संदिग्ध मिली। एसीपी की जांच रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने दोनों दरोगाओं को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें