जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र प्रभारियों, एजेंसी के जिम्मेदारों के साथ बैठक की
किसानों से गेहूं खरीद की तैयारी विपणन विभाग ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र प्रभारियों, एजेंसी के जिम्मेदारों के साथ बैठक की। चेताया कि किसी भी केंद्र से किसानों की खरीद नहीं होने की शिकायतें आई तो केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि जनपद में 25 हजार मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद होनी है। पहली अप्रैल से खरीद शुरू करने का फरमान है। इसके लिए जनपद में 39 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करके केंद्र प्रभारियों और क्रय एजेंसी के जिम्मेदारों से खरीद की तैयारियों का जायजा लिया। बताया कि गेहूं खरीद के लिए अभी शासन ने लिखित में कोई लक्ष्य और क्वालिटी का निर्धारण नहीं किया है। पर, केंद्र प्रभारी खरीद की अपनी तैयारियां शुक्रवार तक हर हाल में पूरी कर लें। कहीं भी किसी तरह की कोई अव्यवस्था देखने को मिली तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेताया कि किसी भी किसान ने यदि क्रय केंद्र में खरीद नहीं होने की शिकायत की तो इसके जिम्मेदार केंद्र प्रभारी माने जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में एडीएम श्रीकृष्ण यादव, विजय वर्धन टीए एफसीआई, महेश कुमार वर्मा एएमओ सरसवां, दयाशंकर प्रसाद एआर को-आपरेटिव, सीएल चौधरी मंडी सचिव सहित सभी केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।