एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीएससी के छात्र ने जहर खाकर दी जान

अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 23 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंझनपुर। इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करने वाले जिले के एक छात्र ने शनिवार को जहर खा लिया। जिससे शहर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावंा (गौराहार) गांव का आशीष (20) पुत्र अशोक बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह इलाहाबाद के मुंडेरा में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार दोपहर छात्र ने अपने रूम में जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर मकान मालिक और साथी छात्रों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। सहपाठियों ने आशीष को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। उधर, शाम करीब पांच बजे आशीष की सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। छात्र ने जहर क्यों खाया ? इस बारे में परिवार वाले भी जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें