एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बस-कार की भिड़ंत में दो की जान गई

अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 23 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
विज्ञापन

Next Article

 हाईवे पर मूरतगंज के मितवापुर गांव के समीप शनिवार रात बस और कार में जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे के बाद बस और कार दोनों गड्ढे में चली गईं। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में बैठे मुसाफिर बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को देकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवकों की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाकसद्दी गांव निवासी श्यामबीर सिंह (32) पुत्र ज्ञान सिंह इलाहाबाद में रहता है।

रविवार की रात वह साथी अभय सिंह (30) पुत्र शंकर सिंह निवासी नूरउल्लाह रोड इलाहाबाद के साथ कार से मंझनपुर आ रहा था। हाईवे पर कोखराज के मितवापुर गांव के पास कार सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार मुसाफिर बाल-बाल बच गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे मुसाफिरों को सकुशल बाहर निकाला। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार सवार युवकों के शव को निकालकर उनकी पहचान कराई गई। हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतकों के घर वालों को दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखत परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में युवकों की मौत से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवकों के शव क्षतिग्रस्त कार में ही फंसे हुए थे। पुलिस ने आनन फानन में कार का दरवाजा कटवाया तब जाकर शव बाहर निकाला जा सका। दोनों शव निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कार में फंसे खून से लथपथ शव देखकर परिजन बेसुध हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें