एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दबंगों ने दंपति समेत बेटी को पीटा

अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 05 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
विज्ञापन

Next Article

पश्चिमशरीरा के गोराजू गांव में शनिवार की शाम दबंगों ने दंपति समेत उसकी बेटी को बेरहमी से पीट दिया। सुबह दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर तीखी झड़प हुई थी। मारपीट देख गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


     पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव का रहने वाला मुन्ना लाल किसान है। बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार को खेत में मवेशी जाने का विरोध करने पर पड़ोसी से तीखी झड़प हो गई। इसी रंजिश में शाम दबंगों ने घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर हमलावरों ने मुन्ना लाल के साथ पत्नी शांति देवी और उसकी बेटी सावित्री को पीट दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल दंपति और उसकी बेटी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पांच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दबंगों की पिटाई के बाद से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें