एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पिटाई से क्षुब्ध महिला ने आग लगाकर जान दी

अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 07 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन

Next Article

 छोटा पचम्भा में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता ने देवर देवरानी की पिटाई से नाराज होकर खुद को आग के हवाले कर लिया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की घर में ही मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पति की तहरीर पर पुलिस ने देवर-देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


करारी कोतवाली के छोटा पचम्भा गांव निवासी राम सरन किसान है। 27 मई की शाम उसकी पत्नी कमला देवी (45) मवेशियों को चराने के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान जानवर देवर के खेत में चले गए थे। घर लौटने पर शाम कमला देवी का देवर और देवरानी से विवाद हो गया था। दोनों के बीच जमकर नोंकझोक हुई थी। इससे नाराज देवर शिवसरन व उसकी पत्नी निराशा देवी ने कमला देवी को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया था। कमला देवी को गंभीर चोटें आई थीं। मंगलवार की सुबह कमला देवी घर पर थी। पति खेत गया था। घटना से नाराज विवाहिता ने घर के भीतर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा लिया। चीख-पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। जब तक वह उसे अस्पताल ले जाते  उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। करारी थाने की पुलिस ने पति रामसरन की तहरीर पर देवर व देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें