एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अधेड़ ने छात्रा से किया दुराचार

अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 26 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सैनी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अधेड़ अपने दोस्त की बेटी को कॉलेज से बहला-फुसला कर उठा ले गया। आरोप है कि उसका यौन शोषण करने के लिए वह उसे सूरत ले गया। किसी तरह से भाग कर घर वापस आई किशोरी ने आप बीती सुनाई तो परिजनों के पैराें तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के एक गांव के किसान ने अपने खेत का कुछ हिस्सा अपने दोस्त को बंटाई पर दे दिया था। इस बहाने उस अधेड़ का उसके घर पर आना-जाना शुरू हो गया। 20 जुलाई को नौवीं की छात्रा अपने कॉलेज गई थी। उस दिन बरसात हो रही थी। अधेड़ उसे घर पहुंचाने के बहाने कालेज से अपने साथ ले गया। आरोप है कि अधेड़ उसे बहला-फुसला कर सूरत लेकर भाग गया। सूरत में अधेड़ ने उसके साथ हैवानियत कर इंसानियत की सारी सीमाएं पार कर दी।

किसी तरह छूट कर आई किशोरी ने परिजनोें को आप बीती सुनाई तो वे स्तब्ध रह गए। परिजनाें ने सोमवार को इस घटना की लिखित शिकायत सैनी पुलिस से की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें