एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस टीम पर पशु तस्करों का हमला, दरोगा घायल

अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 15 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
विज्ञापन

Next Article

कोखराज पुलिस पर बुधवार दोपहर सिहोरी गांव मे पशु तस्करों ने हमला बोल दिया। दरोगा व सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। हमले में दरोगा को चोटें आई हैं। पुलिस गो हत्या की सूचना पर गांव भेजी गई थी। जानकारी होते ही एसओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पिस्टल निकाल ली तो हमलावर भाग खड़े हुए। मौके पर एएसपी कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे तो मामला शांत हुआ। दो नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कोखराज पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


    कोखराज एसओ विनोद यादव को बुधवार दोपहर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि सिहोरी गांव में कुछ लोग गो हत्या कर रहे हैं। एसओ ने एसआई रामराज सिंह, सिपाही रणजीत सिंह, आशीष सिंह, जय प्रकाश को कार्रवाई के लिए भेजा। दारोगा व सिपाही दो बाइक से वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही पशु तस्करों ने हमला बोल दिया। चापड़ लेकर पुलिस को दौड़ा लिया। अचानक हुए हमले से बौखलाई पुलिस भाग खड़ी हुई तो तस्करों ने लाठी व डंडे से घेरकर पीटा। हमले में दरोगा रामराज सिंह को चोटें आई। पुलिस कर्मियोें की बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। सिपाही जय प्रकाश ने एसओ को सूचना दी तो वह मौके पर फोर्स के साथ आए। पशु तस्करों के चंगुल से दरोगा व सिपाहियों को छुड़ाने के लिए एसओ ने अपनी सरकारी पिस्टल निकाल ली।

पिस्टल निकालते ही तस्कर गांव में घुस गए। इसके बाद घायल दरोगा व सिपाही को जीप में बैठाकर वह थाने लाए। सूचना एसपी वीके मिश्र को दी गई। मौके पर एएसपी वीरेंद्र कुमार पूरामुफ्ती, सैनी, पइंसा, चरवा आदि थानों की फोर्स के साथ सिहोरी गांव पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद उन्होंने घायल एसआई रामराज सिंह की तहरीर पर गांव के ही राशिद व माजिद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इनके खिलाफ कातिलाना हमले के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसपी वीके मिश्र का कहना है कि दरोगा को मामूली चोटें आई हैं, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें