एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

72 घंटे से बत्ती गुल, बिफरे छात्र

अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 05 May 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन

Next Article

72 घंटे से बिजली-पानी का संकट झेल रहे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) टेंवा के छात्रों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने विद्युत उपकेंद्र भरसवां के सामने मूरतगंज-महेवाघाट मार्ग पर जाम लगा गया। कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम सदर के हस्तक्षेप पर आपूर्ति बहाल होने के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अप्रैल की रात आंधी-पानी में जिले भर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसी के साथ टेंवा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की भी बत्ती गुल हो गई। परिसर में ही आवासीय संस्थान होने के कारण यहां सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं रहते हैं। विद्युत आपूर्ति के साथ पानी  की सप्लाई भी ठप हो गई। शिकायत के बावजूद विद्युत उपकेंद्र भरसवां के जिम्मेदारों ने आपूर्ति बहाल नहीं की। इससे परेशान छात्र शुक्रवार को आक्रोशित हो गए। गुस्साए छात्रों ने अनुभव सिंह की अगुवाई में उपकेंद्र के सामने मूरतगंज-महेवाघाट मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस के समझाने पर भी छात्रों का गुस्सा नहीं शांत हुआ। इसके बाद उपजिलाधिकारी सदर अश्वनी श्रीवास्तव, मंझनपुर, पश्चिमशरीरा और महेवा कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आननफानन विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। तकरीबन दो घंटे तक लगे जाम से इस मार्ग पर अफरातफरी मची रही।

 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें