एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 72 घंटे बाद भी 200 से अधिक गांवों की बहाल नहीं हो सकी विद्युत आपूर्ति

बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लखीमपुर खीरी/उचौलिया। जिले में सोमवार शाम आई आंधी से मोहम्मदी, उचौलिया सहित क्षेत्र के 200 गांव के हजारों उपभोक्ताओं को 72 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल सकी। तीन दिनों से बिजली न मिलने से लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। पानी संकट के साथ ही लोगों के मोबाइल भी ठप हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सोमवार को आंधी से 450 से अधिक विद्युत खंभे गिर गए थे, इसके चलते 200 से अधिक गांव प्रभावित हुए, जिनको अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उपकेंद्र उचौलिया से कस्बे समेत वनकागांव, किशनपुर जमुनी आदि गांवों को आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। कल्लुआ-शाहजहांपुर 33 केवी बुधवार को आपूर्ति बहाल हो चुकी है, लेकिन मोहम्मदी-जेबीगंज बृहस्पतिवार शाम तक सही न होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
उचौलिया के मुदित गुप्ता ने बताया कि बिजली न मिलने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। भाजपा बूथ अध्यक्ष अमरीश गुप्ता ने कहा कि आपूर्ति शुरू कराने की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के अभियंताओं की मनमानी के चलते कस्बे को आपूर्ति नहीं दी जा रही है।चेतावनी दी कि शीघ्र आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-
इछना और टोल लाइन ठप, 300 गांव प्रभावित
मैगलगंज। औरंगाबाद उपकेंद्र की इछना लाइन और टोल लाइन ठप होने से 300 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में अचानक बत्ती गुल होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। लोगों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, बरगंवा फीडर से लिधियाई गांव की बिजली सिर्फ गांव के अंदर तक सीमित है। बाइपास किनारे रहने वाले, ढाबा संचालकों, किसानों को नहीं मिल पा रही है। इससे ढाबा संचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक ढाबा संचालक ने बताया कि सोमवार को आंधी के बाद से बिजली नहीं मिली रही है, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो चुका है। आरोप कि शिकायतों के बाद भी समस्या बनी है।
मैगलगंज जेई राजू सागर ने बताया कि बरगंवा फीडर से निकलने वाली बाइपास लाइन का एक खंभा टूट गया था, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। खंभा बदलवाकर जल्द ही बिजली सुचारु रूप से चालू करा दी जाएगी।

वर्जन
सोमवार को आई आंधी से 450 से अधिक खंभे गिए गए हैं। काफी संख्या में तार टूटे हैं। सुधार के लिए दिन रात काम चल रहा है। जल्द से जल्द लाइन चालू कराने की कोशिश है।
-शुभम मौर्य, एसडीओ
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें