एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

निरीक्षण की आख्या देने के निर्देश

महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने समीक्षा बैठक ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

महराजगंज। सभी विभागीय अधिकारी निरीक्षण एवं विकास कार्यों के सत्यापन में तेजी लाए। प्रत्येक निरीक्षण की आख्या अवश्य दी जाए। उक्त निर्देश बुद्धा सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रमण के संबंध में मंडलायुक्त ने भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों के सत्यापन के लिए गठित समितियों द्वारा समय कार्य की गुणवत्ता की जांच न करने पर असंतोष व्यक्त किया हैं। उन्होंने पांचों समितियों से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया हैं। 
डीएम ने जिले के विद्युतीकरण की धीमी प्रगति पर भी असंतोष व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता तथा नागार्जुन कंपनी के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब किया हैं। वहीं पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति पर भी असंतोष व्यक्त किया। पेंशन धारकों का खाता आधार कार्ड से नहीं जोड़ा गया है। पेंशन संबंधी शिकायतों के निस्तारण में भी रुचि नहीं ली जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिया कि वे स्वयं इसे देखें। 
विज्ञापन

जिले के स्वच्छ भारत मिशन की धीमी प्रगति पर भी डीएम ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिले के दोनों समन्वयकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। गलत सर्वे के लिए जिम्मेदार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया है। 
उन्होंने कहा कि एडीओ पंचायत को 104 खुले में शौच मुक्त ग्राम का लक्ष्य दें। दिव्यांग व्यक्तियों को शौचालय निर्माण की प्रगति पर डीपीआरओ कार्य योजना की जानकारी नहीं दे सके। जबकि इसकी अंतिम तिथि 15 अक्टूबर की समाप्त हो गई हैं। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि संस्थागत प्रसव बढ़ाएं तथा एएनएम, आशा को सक्रिय करें। जननी सुरक्षा योजना का शत प्रतिशत भुगतान कराए। 
उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि सोलर पंप वितरण में सुनिश्चित करें कि क्षेत्रीय असंतुलन न हो। जिले के सभी ब्लाक में किसानों को पंप दिए जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्राइवेट लाइनमैन का कार्य करने वाले श्रमिक का श्रम विभाग रजिस्ट्रेशन करा दे। ताकि कोई दुर्घटना होने पर उन्हें आर्थिक सहायता दी जा सके। अधिशासी अभियंता विद्युत रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराने का प्रमाण पत्र भी देंगे। 
 बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय यादव ने किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी ग्रेडिंग सिस्टम का पालन करें ताकि जिला विकास कार्यों में न पिछड़ें। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों की जांच हेतु गठित पांच समितियां सितंबर की रिपोर्ट दें।
 इस दौरान सीडीओ रामनेवास, परियोजना निदेशक आरएम उपाध्याय, डीडीओ राधेश्याम, सीएमओ डॉ परवेज लारी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, कृषि उप निदेशक एचएन सिंह एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें