महोबा। कस्बा कुलपहाड़ के श्रीकिशोर गोस्वामी महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण के दूसरे दिन कस्बे में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्काउट गाइडों ने लोगों को 29 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान में शत प्रतिशत हिस्सा लेने की अपील की।
श्रीकिशोर गोस्वामी महाविद्यालय में स्काउट गाइडों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें स्काउट गाइडों को उनके कर्तव्य बताए जा रहे हैं। बुधवार को जिला संगठन कमिश्नर श्यामबाबू कुशवाहा के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई।
रैली के समापन पर जिला संगठन कमिश्नर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के महापर्व में सभी की सहभागिता जरूरी है। 29 अप्रैल को संसदीय सीट पर मतदान होगा। जिसमें सबसे पहले पहुंचकर मतदाधिकार का प्रयोग किया जाए। जितनी अधिक वोटिंग होगी उतना ही साफ औरा स्वच्छ छवि का जनप्रतिनिधि चुनकर सामने आएगा। इस मौके पर कालेज की प्रबंधक सुबोध गोस्वामी, प्राचार्य राजेश यादव के अलावा स्काउट गाइड मनोरमा, जूली, कामिनी, अनुराधा, लाकेश साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
स्काउट-गाइडों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
- 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए किया प्रेरित