एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड के लिए सज रही पुलिस लाइन

Mahoba Updated Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

महोबा। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पुलिस परेड के लिए पुलिस लाइन को सफाई कर चमकाया जा रहा है। पुलिस लाइन ग्राउंड की सफाई कर उसे चमकाने में बटालियन के जवान जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां जिले के तमाम स्कूलाें के बच्चाें और बुंदेली कलाकाराें द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक विधाआें को प्रदर्शित किया जाता है। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारी, पीएसी जवानाें के अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनसीसी की छात्राएं पुलिस लाइन में परेड करती हैं। पुलिस लाइन में ही ध्वजारोहण भी किया जाता है। परेड के बाद ग्राउंड में दिनभर देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की धूम रहती है। पुलिस लाइन में हजाराें लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड देखने पहुंचते हैं। यहां होने वाले कार्यक्रमाें में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालाें को पुलिस अधीक्षक पुरस्कृत करते हैं। गणतंक्ष दिवस कार्यक्रम की तैयारी के लिए अब सफाई और रंगाई पुताई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें