एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दबंगों ने दलित मां-बेटी को किया अधमरा

Mahoba Updated Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चरखारी (महोबा)। कोतवाली के ग्राम ब्रजपुर में खेत की मेड़ की जुताई करने से रोकने पर दबंगाें ने दलित महिला और उसकी बेटी को पीट- पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनाें आरोपियाें के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम महाराजपुरा निवासी डाली पुत्र हरिया उर्फ हरीराम अपने भाई सुरेश कुमार के साथ ग्राम ब्रजपुर में खेत की जुताई करने पहुंचा। तभी दोनाें भाइयाें ने पास ही स्थित पुनिया पत्नी भवानीदीन अहिरवार के खेत की मेड़ की भी जुताई शुरू कर दी। यह देख पुनिया अपनी बेटी के साथ विरोध करने पहुंच गई। दोनाें पक्षाें में कहासुनी बढ़ने पर डाली और सुरेश ने मां-बेटी को लाठी डंडाें से पीट- पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर चरखारी थाने में डाली और सुरेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर कोतवाली महोबा के ग्राम दिसरापुर में दबंगाें ने दरवाजे के बाहर बैठे रामेश्वर से गालीगलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर दबंगाें ने घर के अंदर घुसकर बंदूक की बटाें से उसकी पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर देने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियाें के विरुद्ध महज एनसीआर दर्ज कर टरका दिया। इससे आरोपी दबंग खुलेआम घूम रहे हैं और जान माल की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने एसपी बबलू कुमार से शिकायत कर दबंगाें के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें