एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Mahoba News: 75 फीसदी अंक पर ही स्नातक के चौथे वर्ष में मिलेगा प्रवेश

कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अब चार वर्ष का स्नातक का पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है। 75 फीसदी अंक आने पर ही विद्यार्थियों को चौथे वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा जबकि 75 फीसदी से कम अंक आने पर तीन वर्ष की स्नातक डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक पाठ्यक्रम चार वर्ष का किया गया है। यह प्रावधान शिक्षण सत्र 2026-27 से लागू होगा। जनपद के 23 निजी और चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कॉलेजों में चार वर्षीय बीए, बीएससी, बीकॉम व बीएससी (गृहविज्ञान) पाठ्यक्रम संचालित किया जाना है। तीन वर्ष के बाद महाविद्यालयों में उपलब्ध सीटों और प्रवेश के नियमों के सापेक्ष चतुर्थ वर्ष में प्रवेश शासनादेश के अनुसार दिया जाएगा।

स्नातक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी जितने साल पढ़ाई करेंगे उनको उतने वर्ष की डिग्री व सर्टिफिकेट मिलेगा। स्नातक प्रथम वर्ष की पढ़ाई पूरी करने पर सर्टिफिकेट, दो वर्ष पर डिप्लोमा और तीन वर्ष पर स्नातक की डिग्री मिलेगी। तीन साल की स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को चौथे साल में प्रमोट कर दिया जाएगा। चौथे साल में तीन विकल्प होंगे। इसमें छात्र स्नातक ऑनर्स, अप्रेंटिस अथवा रिसर्च में से कोई एक कर सकेंगे। उधर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि जिन विद्यार्थियों के कम से कम 75 फीसदी अंक होंगे उन्हीं को स्नातक चौथे वर्ष में यूजी विद रिसर्च करने की अनुमति होगी। यदि किसी के कम नंबर आते हैं तो उन्हें तीन वर्ष की डिग्री दी जाएगी।

बकरोह जंगल में लगी आग को बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें