एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लिफ्ट देकर आर्केस्ट्रा कलाकार को लूटा

Mainpuri Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बेवर। इंडिका कार सवार बदमाशों ने एक आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार को लिफ्ट देने के बाद लूट लिया। लात-घूंसों से पीटने के बाद उसे रास्ते में फेंक कर भाग गए। घायल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनू पुत्र रामनरेश मैनपुरी के मुहल्ला सौतियाना की एक आर्केस्ट्रा पार्टी में कलाकार हैं। वह सोमवार को विधूना के ग्राम समायन में हरिओम शर्मा के यहां कार्यक्रम करने गए थे। उनके साथ नवीगंज के नीलेश गुप्ता भी थे। मंगलवार को सुबह नौ बजे वह मारुति वैन से नवीगज तक नीलेश के साथ आए। नवीगंज से मैनपुरी जाने के लिए मोनू जीटी रोड पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच काले रंग की एक इंडिका कार रुकी। लिफ्ट मांगने पर कार सवार ने कलाकार मोनू को उसमें बिठा लिया। कार में पहले से चार लोग सवार थे।
जीटी रोड स्थित ग्राम नगला देवी के समीप कार सवार लुटेरों ने गाड़ी की गति धीमी कर मोनू को धक्का देकर बाहर फेंकने का प्रयास किया। विरोध करने पर लात घूंसों से पीटकर घायल कर दिया और उससे 1500 रुपये और इलेक्ट्रानिक म्यूजिक पैड लूट लिया। आर्केस्ट्रा कलाकार को घायल अवस्था में चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक कर भाग गए। आर्केस्ट्रा कलाकार ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों को तलाश रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें