एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रेमी के साथ जा रही युवती को पकड़ा

Mainpuri Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भोगांव। प्रेमी के साथ सूरत (गुजरात) जा रही युवती को पुलिस ने परिजनों की सहायता से पकड़ लिया। इस दौरान मौके से प्रेमी फरार हो गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आरोपियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कानपुर देहात के चौबेपुर की रहने वाली सकीना विगत 27 जुलाई को अपने प्रेमी राजू (दोनों काल्पनिक नाम) के साथ अलग आशियाना बनाने के लिए मैनपुरी आ गई थी। सकीना के मैनपुरी आने की खबर उसके पिता को लग गई। उन्होंने बताया कि उसकी पुत्री 15 हजार रुपये लेकर घर से एक परिचित के घर जाने की कहकर गई थी। सकीना के अनुसार उक्त रुपया उससे बाबा ने कानपुर में छीन लिया। इसके चलते वह अपने प्रेमी राजू के साथ सूरत नहीं जा सकी। उसका प्रेमी रुपयों का इंतजाम करने अपने घर भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमलपुर गया था। इस बीच उनके परिजन कानपुर से रेलवे स्टेशन मैनपुरी से थाना भोगांव पुलिस को लेकर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से युवती को बरामद कर लिया। जबकि मौके से युवक भाग गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, युवक और उसके दोस्तों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें