एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक में क्वालिस घुसी, दो की मौत

Mainpuri Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भोगांव। जीटी रोड पर मंगलवार की सुबह खराब खड़े ट्रक में पीछे से क्वालिस घुसने पर उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक एवं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद कार में फंसे शव निकलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम अरम सराय जीटी रोड पर रायबरेली से अलीगढ़ जा रही क्वालिस कार सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार सवार सलमान (23) पुत्र इरफान खां निवासी तलाशपुर खुर्द, थाना देहली गेट, अलीगढ़ एवं कासिम (40) पुत्र अब्दुल कादिर निवासी चिकवन टोला थाना नसीराबाद, रायबरेली की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मुरारी लाल पुत्र बच्चू सिंह निवासी शाहपुर कुतुब थाना देहली गेट और मोहम्मद असलम पुत्र अब्दुल खालिद निवासी चिकवन टोला, नसीराबाद, रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।
शव क्षतिग्रस्त कार में बुरी तरह से फंस गए थे। उन्हें निकालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। असलम ने बताया कि चारों लोग अलीगढ़ से उसके बीमार दामाद उरसेद को किराए की गाड़ी से रायबरेली छोड़ने गए थे। लौटते समय थाना भोगांव क्षेत्र में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें