एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पलटे ट्रक को निकालने पर लगा जाम

Mainpuri Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। शहर में आगरा रोड पर बाईपास के समीप दो दिन पूर्व सड़क किनारे जमीन धसने पर ट्रक पलट गया था। मंगलवार को इसे क्रेन से निकाला गया। ट्रक निकालते, सीधा करने के दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। सड़क के दोनों ओर करीब दो किमी तक वाहन फंसे रहे। दोपहर में उमस भरी गर्मी के दौरान वाहन सवार लोग हलकान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा रोड बाईपास पर दो दिन पूर्व सीवर लाइन की खुदाई के बाद डाली गई मिट्टी धंसने से ट्रक पलट गया। इसमें सामान भरा हुआ था। ट्रक पलटने से हालांकि दो दिनों से आंशिक आवागमन अवरुद्ध था। मंगलवार को क्रेन से इसे निकालने के प्रयास शुरू हुए। दोपहर में सड़क के शेष बचे हिस्से को क्रेन ने घेर लिया। ट्रक सीधा करने, निकालने और सड़क पर लाने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। इस वजह से आगरा रोड पर आवागमन ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर करीब दो किमी तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। फिर भी कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी या अन्य अधिकारी व्यवस्था सुचारु कराने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।
ट्रक निकलने के बाद भी जाम रहा। वाहन चालकों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ के चलते स्थिति और बिगड़ गई। इस बीच राहगीरों और क्षेत्र के लोगों ने वाहनों को साइड से लगवा कर और लाइन से निकलवा कर जाम खुलवाया। उमस भरी गर्मी में जाम में फंसने से वाहन सवार लोग हलकान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें