एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो और यात्री जहरखुरानी के शिकार

Mainpuri Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। रोडवेज की बसों में जहरखुरानी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को दो और यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गए। अचेतावस्था में दोनों को रोडवेज के परिचालक सड़क किनारे डालकर चले गए। एक को पुलिस ने तो दूसरे को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नगला मनू निवासी विक्रम सिंह (18) पुत्र इंदल सिंह दिल्ली एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। विक्रम बुधवार को दिल्ली से करहल के लिए बस में बैठा था। परिजनों अनुसार विक्रम के पास आठ हजार रुपये, डीवीडी, मोबाइल एवं अन्य घरेलू सामान था। विक्रम रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। बस चालक गुरुवार को तड़के चार बजे के लगभग मैनपुरी-करहल मार्ग पर ग्राम अंडनी के समीप डालकर चला गया। ग्रामीणों ने जानकारी परिजनों को दी। पिता ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रोडवेज बस स्टैंड पर एक परिचालक अचेतावस्था में जहरखुरानी के शिकार यात्री को डालकर चला गया। जिला अस्पताल में कुछ होश आने पर युवक ने अपना नाम अनिल (19) पुत्र अमर सिंह निवासी नगला गुलाल थाना दन्नाहार बताया। अनिल के अनुसार जहरखुरान उससे पांच हजार की नकदी, मोबाइल एवं अन्य समान ले गए हैं। आपातकालीन चिकित्साधिकारी डा. जनार्दन बाबू ने बताया कि हालत चिंताजनक बनी हुई है। देर रात तक सही से ही होश आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें