एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सांप के डसने से महिला की मौत

Mainpuri Updated Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। बारिश के मौसम में सर्प दंश की घटनाएं बढ़ रही हैं। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर सांप के डसने से हालत बिगड़ने पर दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम आलीपुर खेड़ा निवासी रीना (32) मकान में लेटी हुई थीं। रीना को सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी रीना ने परिजनों को दी। उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना कोतवाली के चांदेश्वर रोड निवासी जय किशन (27) शनिवार को प्रात: शौच के लिए खेत में गए थे। खेत में सांप ने जयकिशन को डस लिया। जयकिशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उपचार के दौरान उसकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं है। फिजीशियन डा. एके उपाध्याय के अनुसार सर्पदंश से पीड़ित रोगी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाना चाहिए। कई बार इधर-उधर उपचार कराने से हालत गंभीर हो जाती है, जिससे पीड़ितों को बचाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें